.
.
Former BJP MLA raped daughter-in-law at gunpoint
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक मनोज शौकीन पर उनकी बहू ने बलात्कार का आरोप लगाया है / बहू का आरोप है कि पूर्व विधायक ने 2 बार बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया / दिल्ली पुलिस ने बहू की शिकायत पर पूर्व विधायक के ख़िलाफ़ रेप का मामला दर्ज कर लिया है /
.
दो बार नांगलोई से विधायक रहे मनोज के खिलाफ उनकी बहू ने एफआईआर में कहा है कि 31 दिसंबर 2018 और 1 जनवरी 2019 की रात के बीच मनोज ने बंदूक की नोक पर उसके साथ रेप किया / पीड़िता ने एफआईआर में कहा है कि 31 दिसंबर 2018 को वह अपने पति, भाई और एक चचेरे भाई के साथ मायके से मीरा बाग स्थित अपने ससुराल जा रही थी, लेकिन घर जाने के बजाय उसके पति उसे पश्चिम विहार क्षेत्र में एक होटल ले गए /
.
पीड़िता ने कहा, “जब हम होटल पहुंचे, तो नए साल का जश्न मनाने के लिए मेरे कुछ रिश्तेदार पहले से ही वहां मौजूद थे / पार्टी खत्म होने के बाद, हम रात 12.30 बजे मेरी ससुराल पहुंचे / मेरे पति अपने दोस्तों के साथ बाहर चले गए और मैं सोने चली गई / जिसके बाद रात लगभग 1.30 बजे उसके ससुर ने उसे दरवाजा खोलने के लिए कहा क्योंकि वे उससे कुछ बात करना चाहते थे /
.
पीड़िता ने एफआईआर में कहा, “कमरे में आते ही उन्होंने मुझे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया / इसके बाद मैंने उन्हें सोने के लिए जाने को कहा क्योंकि वे शराब पिए हुए थे, लेकिन उन्होंने अपनी बंदूक निकाल ली, मुझे थप्पड़ मारा तथा जब मैंने शोर मचाने की कोशिश की तो उन्होंने मेरे भाई को जान से मारने की धमकी दी / इसके बाद उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया /
.
पीड़िता का कहना है कि उसका ससुर उसे धमकी देता था कि वो बीजेपी का बहुत बड़ा नेता है और उसके कई सांसदों से ताल्लुक है और उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा / शुरुआत में शादी और अपने भाई को बचाने के लिए मैंने खुद को उनके खिलाफ शिकायत करने से रोक लिया, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर मैंने इसकी शिकायत की /
.
पुलिस के पीड़िता की शिकायत पर शौकीन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है / पुलिस उपायुक्त (आउटर) सेजू पी. कुरुविला ने कहा, “हमने मामले की जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई की जाएगी /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Former BJP MLA raped daughter-in-law at gunpoint


































