.
.
chandrayaan 2 to enter in moon orbit big achievement for isro
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ बेंगलूरू : भारत ने अंतरिक्ष में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है / चंद्रयान- 2 आज चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया. इसरो ने जानकारी दी कि करीब 9.30 बजे चंद्रयान ने चंद्रमा के लॉन्चर ऑरबिट में प्रवेश किया / चंद्रयान-2 चंद्रमा की सतह पर 7 सितंबर को उतरेगा /
.
.
इससे पहले, इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने चंद्रयान-2 को चांद की कक्षा में पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे बताया था कि कैसे इस चुनौतीपूर्ण कार्य को अंजाम दिया जाएगा / इसरो के लिए यह उपलब्धि मील का पत्थर है / चंद्रयान- 2 को 22 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था /
.
चंद्रयान 2 को तीन हिस्सों में बांटा गया है / पहला ऑर्बिटर है, जो चांद की कक्षा में रहेगा / दूसरा लैंडर है जिसका नाम विक्रम है ये चांद की सतह पर उतरेगा और तीसरा हिस्सा है प्रज्ञान जो कि रोवर है, ये चांद की सतह पर घूमेगा / ‘चंद्रयान 2’ मिशन अपने साथ भारत के 13 पेलोड और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का भी एक उपकरण लेकर गया है / 13 भारतीय पेलोड में से ओर्बिटर पर आठ, लैंडर पर तीन और रोवर पर दो पेलोड और नासा का एक पैसिव एक्सपेरीमेंट (उपरकण) होगा /
.
इस मिशन का कुल वजन 3.8 टन है / यान में तीन मॉड्यूल हैं, जिसमे ऑर्बिटर, लैंडर जिसका नाम विक्रम दिया गया है और रोवर जिसका नाम प्रज्ञान दिया गया है / ऑर्बिटर चांद की सतह से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगाएगा. साथ ही रोवर से मिला डेटा ऑर्बिटर लेकर मिशन सेंटर को भेजेगा / ऑर्बिटर में कुल आठ पेलोड हैं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
chandrayaan 2 to enter in moon orbit big achievement for isro


































