.
.
Investiture ceremony at KMV Collegiate Sr. Sec. School
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News शिक्षा : के.एम.वी. कॉलजिएट सीनियर सैकंडरी स्कूल, जालंधर में सैशन 2018-19 के लिए नए स्टूडैंट कौंसिल का गठन किया गया जिनको इन्वैस्टीचर सैरेमनी के मौके पर बैज लगा कर 51 छात्राओं को सम्मानित किया गया /
.
.
इस मौके पर विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कॉलजिएट स्कूल की हैड गर्ल के लिए अशविंदर कौर, को बैज लगा कर सम्मानित किया गया / इसके साथ ही तपस्या को ज्वाईंट हैड गर्ल और मनराज कौर के साथ-साथ आदिती राय शर्मा को वाईस हैड गर्ल के तौर पर चुना गया /
.
इसके साथ ही एसोसिएट हैड गर्ल के लिए रुपाली और बीरप्रताप कौर को चयनित किया गया / प्रीफैक्टस के लिए राजमेल कौर, रिया, नंदिनी, दिशा खुराना, अर्शप्रीत, ताशू, संजना, ईशिता जोशी, मन्नत तथा किरणदीप कौर को बैज लगाए गए / इसके इलावा क्लास रिप्रीकौनटेटिव के लिए सानिया ठाकुर, सरिता, जसमीत, हर्षप्रीत, नवरुप कौर, कमलजीत कौर, साहिलप्रीत, मेघा रत्ती, मानसी, हरमन, मनजोत और अर्शप्रीत कौर को चुना गया /
.
उल्लेखनीय है कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों, अनुशासन, अन्य शैक्षणिक गतिविधियां आदि जैसे महत्वपूर्ण पहलूओं के मद्देनकार इन सभी छात्राओं को स्टूडैंट कौंसिल का हिस्सा बनाया गया / इसके बाद समूह कौंसिल मैंबरों ने अपने कत्र्तव्यों का जवाबदेही, ईमानदारी और पूरी लगन और मेहनत से पालन करने की शपथ भी ली /
.
विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस मौके पर नई गठित हुई स्टूडैंट कौंसिल के मैंबरों को मुबारकबाद देते हुए अपनी जिम्मेवारी संपूर्ण निष्ठा और सर्मपण की भावना से निभाने का आहवान किया / इस अवसर पर श्रीमति वीना दीपक, इंचार्ज, के.एम.वी. कॉलजिएट स्कूल, डा. मधुमीत, डीन, स्टूडैंट वैल्फेयर के साथ-साथ डा. नीरज मैनी, मैडम हरदीप तथा डा. नीतू चोपड़ा के साथ-साथ अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Investiture ceremony at KMV Collegiate Sr. Sec. School


































