.
.
MA History 4th Semester of Lyallpur Khalsa College, Jalandhar had excellent results
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News शिक्षा : लायलपुर ख़ालसा कालेज, जालंधर का गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी किये गए एमए हिस्ट्री चौथा समेस्टर का नतीजा शानदार रहा / उस दौरान कॉलेज की होनहार छात्रा अरशदीप कौर ने 1600 में से 1220 अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी मेरिट में से तीसरा स्थान और काजल ने 1194 अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी मेरिट में से आठवां स्थान हासिल किया /
.
.
इस मौके सरदारनी बलबीर कौर प्रधान गवर्निंग कौंसिल ने विशेष तौर पर विद्यार्थियों उनके माता-पिता और अध्यापकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की / इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिन्दर सिंह समरा ने भी विद्यार्थियों को भविष्य में ओर मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया /
.
.
इस दौरान उन्होंने ने कहा कि ऐसे विद्यार्थीयों के कारण ही किसी शिक्षा संस्था का नाम ऊँचा होता है और हमें इन विद्यार्थियों पर बहुत गर्व है / उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की हर तरह की सहायता भी की जाएगी / इस मौके डॉ. सुमन चौपड़ा, प्रमुख हिस्ट्री विभाग, डॉ. करनबीर सिंह और प्रो. सूरज भक्त भी उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
MA History 4th Semester of Lyallpur Khalsa College, Jalandhar had excellent results


































