.
.
punjab Congress mla rajneesh kumar Babbi is died Mukerian
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB दुःखद समाचार : जिला होशियारपुर के अधीन पड़ते मुकेरियां से एक दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है / जहां कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और मुकेरिया विधानसभा हल्का से विधायक रजनीश कुमार बब्बी का आज सुबह साढ़े 3 बजे पी.जी.आई. चंडीगढ़ में निधन हो गया / वह पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय डॉ. केवल किशन के सुपुत्र थे /
.
.
आपको बता दें कि रजनीश कुमार काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था / रजनीश कुमार के निधन से कांग्रेस पार्टी के इलावा, धार्मिक, समाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है / आपको बता दें कि बब्बी दो बार मुकेरियां से विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने /
.
.
उनको जब 2012 में पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो वह आजाद उम्मीदवार मैदान में खड़े हो गए और जनता के प्यार की बदौलत एक बार फिर से विधायक बने और 2017 में कांग्रेस सरकार ने एक बार फिर से टिकट देकर मैदान में उतारा और इस बार भी जनता के प्यार और उनके द्वारा किये गए हल्के में कार्यों को देखते हुए जनता ने उनको चुनाव में भरी बहुमत से जीत दिलाकर विधायक बनाया /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
punjab Congress mla rajneesh kumar Babbi is died Mukerian


































