.
.
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
Terrible accident occurred on Jalandhar-Phagwara road Death of one Three injured
PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : जालंधर-फगवाड़ा सड़क मार्ग पर स्थित मोदी रेसोर्ट के पास देर रात हुए एक भयानक हादसे में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है / बताया जा रहा है की हादसा इतना भयानक था की इंडेवर गाड़ी सड़क के किनारे लगी रैलिंग से जा टकराई /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा इंडेवर गाड़ी का अगला टायर निकलने की वजह से हुआ / बताया जा रहा है की गाड़ी में सवार चारों लोग सुल्तानपुर के गांव बतेया के रहने वाले थे और हवेली से क़रीब 2 बजे खाना खाकर अपनी इंडेवर गाड़ी से निकले थे और जैसे ही वह मोदी रिसोर्ट के पास पहुंचे तो इंडेवर गाड़ी का अगला टायर निकल गया और गाड़ी बेकाबू होकर रेलिंग से जा टकराई और पलट गई /
.
.
इस भयानक हादसे में इंडेवर गाड़ी में सवार एक व्यक्ति जिसकी पहचान नूर सिंह के रूप में हुई है की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी दलबीर सिंह, रोबिन प्रीत तथा शमशेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पास ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है / घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची व मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर घटना सम्बन्धी जाँच में जुट गई /
.
.
Terrible accident occurred on Jalandhar-Phagwara road Death of one Three injured


































