.
.
corporate air india banned use of plastic from 2nd october statement on fuel supply
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : गुरुवार को एयर इंडिया के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने कहा कि उनकी कंपनी दो अक्तूबर से एयरलाइन में प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने जा रहे है / वहीं ईंधन की सप्लाई रोकने पर भी लोहानी ने बयान दिया है / उनका कहना है कि इसका समाधान जल्द ही होगा /
.
.
आपको बता दें कि एयर इंडिया पर तीन तेल कंपनियों का 4500 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है, जिसे हवाई कंपनी ने पिछले सात महीने से नहीं चुकाया है / तीनों तेल कंपनियों ने देश के छह हवाई अड्डों पर ईंधन की सप्लाई रोक दी थी / पहले इस संदर्भ में एयर इंडिया के चेयरमैन ने कहा है कि फंड्स में कमी की वजह से कंपनी को तेल की सप्लाई रोकी गई है, लेकिन इससे कंपनी की सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं /
.
पाकिस्तान द्वारा कराची हवाई क्षेत्र को 31 अगस्त तक आंशिक रूप से बंद करने के फैसले पर अश्विनी लोहानी ने कहा है कि पहले जब पाकिस्तान की ओर से ऐसा कया गया था, तब कंपनी को रोजाना चार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था / हालांकि, लोहानी ने मौजूदा हालात पर टिप्पणी करने से इनकार किया है, लेकिन इसी महीने एयर इंडिया ने कहा था कि इससे कंपनी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा /
.
इससे पहले पाकिस्तान ने 26 फरवरी को बालाकोट में भारतीय वायु सेना द्वारा हवाई हमला करने के बाद अपनी वायु सीमा को बंद कर दिया था / पाकिस्तान ने नई दिल्ली, बैंकॉक और कुआलालंपुर को छोड़कर सभी उड़ानों के लिए 27 मार्च को अपना हवाई क्षेत्र खोला था / पाकिस्तान ने 15 मई को भारत के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध को 30 मई तक बढ़ा दिया था / इसके बाद 16 जुलाई को सभी असैन्य उड़ानों के लिए उसने अपने हवाई क्षेत्र को खोला था /
.
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने एयर इंडिया के निजीकरण का फैसला नहीं बदला गया है / उन्होंने कहा है कि निजीकरण प्रक्रिया में है और लोग एयर इंडिया को खरीदने के लिए इच्छुक हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
corporate air india banned use of plastic from 2nd october statement on fuel supply


































