.
.
national security agencies on high alert after input of infiltration of pak terrorists into indian territory through kutchh area
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : कश्मीर मसले पर भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ी तल्खी के बीच अब पाकिस्तानी कमांडो और आतंकियों के समुद्री रास्ते से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की जा रही है / इंटेलीजेंस के सूत्रों से मिली जानकारी के बाद सरकार ने गुजरात कच्छ में कड़ी चौकसी करते हुए BSF और इंडियन कोस्ट गार्ड को हाई अलर्ट पर रख दिया है /
.
.
आशंका है कि इसी रास्ते से पाक आतंकी भारत में घुस सकते हैं / इसके साथ ही छोटी नौकाओं से इस पूरे समुद्री इलाके की पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है / इंटेलिजेंस से जो इनपुट मिला है उसमें पाकिस्तान से आतंकी घुसपैठ के साथ ही पाक के SSG कमांडों के भी भारत में घुसपैठ करने की आशंका जताई गई है / वे कच्छ के साथ ही सर क्रीक क्षेत्र से भी देश में घुस सकते हैं /
.
.
भारत द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है / जब उसका अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अन्य देशों से समर्थन मिलने का दांव फेल हो गया तो पाकिस्तान अब ना’पाक’ हरकतों पर उतर आया है / पाकिस्तान की सियासत के नुमाइंदे भारत को परमाणु हमले की भी चेतावनी दे रहे हैं / ऐसे में भारत ने भी सीमा पर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए हैं / इसके साथ ही पाकिस्तान की हर मूवमेंट पर भारत द्वारा नजर रखी जा रही है /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
national security agencies on high alert after input of infiltration of pak terrorists into indian territory through kutchh area


































