.
.
Hoshiarpur professor fighting college
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News शिक्षा : होशियारपुर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां स्थित आई. टी. आई. में उस समय हंगामा हो गया जब छोटी सी बात को लेकर हुई तकरार ने भयानक रूप धारण कर लिया, जिसको लेकर तीन कालेज के तीन प्रोफेसर आपस में ही भीड़ गए और उसके बाद जिसके हाथ में जो आया /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बायओमैट्रिक हाज़िरी लगाने के दौरान दो प्रोफेसरों में तकरार हो गई थी / इसके बाद प्रिंसिपल ने दोनों ने बिठा कर मामला शांत करवा दिया था / लेकिन आज हाज़िरी लगाने के दौरान दोनों प्रोफ़ैसर एक बार फिर आपस में उलझ गए /
.
यह मामला इतना बिगड़ा की इस दौरान जिसके जो हाथ में आया एक दूसरे पर मारते गए / इस दौरान साथी प्रोफ़ैसर दोनों को छुड़ाते, लेकिन दोनों फिर से लड़कने लग जाते / इस लड़ाई के दौरान दोनों लहु-लुहान भी हो गए, लेकिन अपनी लड़ाई नहीं छोड़ी / दोनों को ज़ख्मी हालत में पास के ही सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है /
.
इस दौरान किसी विद्यार्थी ने लड़ाई को अपने मोबायल के कैमरो में कैद कर लिया और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया / उधर कालेज के प्रिंसिपल ने अपने दोनों बाहुबली प्रोफेसरों के खिलाफ स्थानीय पुलिस को शिकायरत दे दी है व अब स्थानीय पुलिस ने दोनों प्रोफेसरों के बयान कलमबंद कर लिए हैं व मामले की जाँच की जा रही है /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Hoshiarpur professor fighting college


































