.
.
police found girl who alleged swami chinmayanand of harassment she will now bequestioned
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ राजस्थान : भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद पर शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की को यूपी पुलिस ने राजस्थान के दौसा जिले से शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया / जिसके बाद से उसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली ले जाया जा रहा है / लड़की को आज शाम कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है /
.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई करने वाली एक लड़की बीते शनिवार को गायब हो गई थी / स्वामी चिन्मयानंद से मामला जुड़ा होने के कारण इस घटना ने सुर्खियां भी खूब बटोरी / लड़की की खोज में लगी उत्तर प्रदेश पुलिस को राजस्थान में उसके होने का पता चला जिसके बाद उसे आज सुबह उसे बरामद किया गया / लड़की अपने एक दोस्त के साथ मिली है /
.
उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद लापता हुई कानून की छात्रा राजस्थान में मिली है / न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश वकील से कहा कि वह चिन्मयानंद के खिलाफ आरोप लगाने वाली महिला के ठिकाने की सटीक जानकारी दे / न्यायालय ने राज्य सरकार से यह भी पूछा कि महिला को अदालत में कब पेश किया जा सकता है?
.
राज्य सरकार ने न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ को बताया कि महिला राजस्थान में मिली है और उसे उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर ले जाया जा रहा है / सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि छात्रा को पेश करने में कितना समय लगेगा / पांच मिनट में बताएं इसपर यूपी सरकार ने कहा कि लड़की फतेहपुर सीकरी पहुंच चुकी है और उसे लाने में ढाई घंटे का वक्त लगेगा / इस पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि लड़की को आज ही अदालत में पेश करे /
.
बता दें कि वकीलों के एक समूह ने प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को पत्र लिख कर इस मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया था जिसके बाद शीर्ष अदालत ने इसका स्वत: संज्ञान लिया था / लापता हुई छात्रा ने एक वीडियो क्लिप में आरोप लगाया था कि चिन्मयानंद उसे प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके बाद शाहजहांपुर पुलिस ने मंगलवार को चिन्मयानंद के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी / छात्रा के पिता ने पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया था कि चिन्मयानंद ने उसका (छात्रा का) यौन उत्पीड़न किया है / हालांकि, भाजपा नेता के वकील ने इस आरोप का खंडन करते हुए दावा किया कि यह उन्हें ब्लैकमेल करने की एक साजिश है /
.
बरेली जोन के डीआईजी राजेश पांडेय ने कहा कि लड़की को कोर्ट में जल्द पेश किया जाएगा / उन्होंने बताया कि लड़की के साथ एक युवक भी था जिसका नाम संजय सिंह है / पुलिस ने बताया कि लड़की को राजस्थान के दौसा जिले से बरामद किया गया है / पुलिस के अनुसार लड़की से पूछताछ के बाद पुलिस घटना के अन्य पहलुओं का खुलासा करेगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
police found girl who alleged swami chinmayanand of harassment she will now bequestioned


































