.
.
Jalandhar Traffic Police Challans for overloaded school vehicles
ओवरलोड स्कूली वाहनों के सिर्फ किये चालान, कब तक यह चलती रहेगी मुहीम,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big City न्यूज़ जालंधर : जालंधर ट्रैफिक पुलिस की हद में हद से ज्यादा ओवरलोड ऑटो चालक अपना धंधा चमकने के लिए रोजाना लोगों की जिंदगी को दाव पर लगाते हैं, ऐसे में बीते दिनों नीटू शतरांवाला की बेटी के साथ हुई दुःखदाई घटना के बाद जालंधर के कुछ जागरूक लोग जिले के एसीपी ट्रैफिक के पास पहुंचे और इस मामले में कुछ घण्टों तक चर्चा की, इसके बाद एसीपी ट्रैफिक ने आश्वासन दिया की जल्द ही इस मामले में स्कूल ऑटो रिक्शा से लेकर अन्य सवारियां ले जाने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी /
.
.
आज शायद इसी का नतीजा था की अलग-अलग स्कूलों के ओवरलोडेड वाहनों के जालंधर पुलिस न चालान किए / पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक विशेष मुहिम के तहत यह करवाई की गई, जिसमें स्कूल बच्चों को ले जाने वाली बसों, ऑटो चालक और अन्य वाहनों की चेकिंग की गई / स्कूली बच्चों को ले जाने वाले ओवरलोडेड वाहनों के इस दौरान चालान भी काटे गए /
.
.
इस दौरान अलग-अलग जगह पर नाकेबंदी करके ट्रैफिक पुलिस ने 71 स्कूली वाहनों के चालान किए इसके साथ ही स्कूल प्रबंधकों को चेतावनी भी दी गई कि अगर किसी भी वाहन में जरूरत से ज्यादा बच्चों को आगे से बिठाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी / ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूल प्रबंधकों और विद्यार्थियों के अभिभावकों को अपील की गई कि अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें ओवरलोडेड वाहनों में स्कूल ना भेजें ताकि साक्षी जैसी मासूम बच्ची की तरह कोई अप्रिय घटना ना घटित हो जाये /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar Traffic Police Challans for overloaded school vehicles


































