.
.
KMV Organizes An Inter School Competition 264 Students From 24 Different Schools Participate
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : के.एम.वी. कालजिएट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, जालंधर द्वारा इंटर स्कूल प्रतियोगिता के.एम.वी. करिकामा का सफल आयोजन किया गया / इस प्रोग्राम में 24 स्कूलों के 264 विद्यार्थियों ने सोलो डांस, सुडुको, रंगोली, पावर प्वाईंट प्रिकौनटेशन, नैट सैवी, कविता उच्चारण, न्यूका रीडिंग, स्टिल लाईफ, पोस्टर मेकिंग, पैट्रन डिकााईन और संस्कृत सुलेख लेखन जैसी प्रतियोगिताओं में पूरे जोश और उत्साह से भाग लिया /
.
.
इस दौरान ज्योति प्रज्जवलन के साथ आरंभ हुए इस प्रोग्राम में श्री चन्द्र मोहन, प्रधान, आर्य शिक्षा मंडल ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की / इसके साथ ही श्री ध्रुव मित्तल, कोषाध्यक्ष, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी ने विशेष मेहमान के रुप में शिरकत की /
.
विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि के.एम.वी. राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति पूर्ण रुप से सजग होने के साथ-साथ समाज में उच्च नैतिक मुल्यों और राष्ट्र प्रेम की भावना के प्रसार से किाम्मेदार नागरिकों के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासशील तथा प्रतिबद्ध संस्था है / उन्होंने सभी प्रतियोगियों को शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी /

मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित श्री चन्द्र मोहन ने अपने संबोधन में नौजवानों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि युवा वर्ग को हमेशा अपने मकसद की प्राप्ति के लिए प्रगतिशील रहना चाहिए / इसके साथ ही उन्होंने जीवन में आने वाली कठिनाईयों का समझदारी के साथ सामना करने के साथ-साथ सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी /
.
कार्यक्रम के समापन सत्र में प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ इस प्रोग्राम के आयोजक श्रीमति वीणा दीपक, कोआर्डीनेटर, के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के साथ-साथ समूह स्टाफ सदस्यों को मुबारकबाद दी / विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे /
.
इस प्रतियोगिता में ओवरआल ट्राफी के.एम.वी. कालजीएट स्कूल द्वारा जीती गई परंतु होस्ट संस्था होने के नाते यह ट्राफी दयानंद माडल स्कूल को प्रदान की गई / इसके इलावा ओवरआल ट्राफी में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Organizes An Inter School Competition 264 Students From 24 Different Schools Participate


































