.
.
Ivy World School Jalandhar Fit India Movement
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल में आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर छात्रों को प्रधानमंत्री जी का संदेश दिखाया गया, जिसमें आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने अपने संदेश में इस बात पर बल दिया कि आज की युवा पीढी के लिए व्यायाम करना कितना जरूरी है / उनका कहना था कि उस देश की प्रगति कभी नही हो सकती जिस देश के युवा रोगों से ग्रस्त हों /
.
.
उन्होंने आगे यह भी कहा कि इसलिए यह आज के समय की मांग है कि हर देशवासी को अपनी व्यस्ततम जीवन शैली से कुछ समय अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए भी निकालें / आज की तेज़ रफतार जिंदगी में जहाँ हम सब अपने खान पान के बारे में चिंतित नहीं है यह एक बहुत बड़ा चिंता का विषय है जो हमारी युवा पीढ़ी को अंदर से खोखला करता जा रहा है /
.
.
उन्होंने कहा कि जिसके लिए मैं अपनी देश की माताओं को यह निवेदन करना चाहता हूँ कि आप अपने बच्चों को इस फास्ट फूड को होड से दूर रखते हुए और उन्हें घर का पौष्टिक खाना दें ताकि वह शारीरिक रूप से और विवेकशीलता से बलशाली बन सकें / पधानमंत्री जी के इन विचारों को आईवी वर्ल्ड स्कूल के छात्रों तथा अध्यापकगणों ने इन्हें अपने जीवन में उतारने का प्रण किया / इसके साथ-साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संजीव चौहान जी ने कहा कि हम सब देश को फिट इंडिया बनाने में अपना हर संभव योगदान देने को तत्पर हैं /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Ivy World School Jalandhar Fit India Movement


































