.
.
The bouncer attacked the media personnel on the order of the Punjabi singer
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ बटाला : बटाला में उस समय मीडिया जगत में हड़कंप मच गया, जब बटाला में नए खुले सैलून व स्पा सैंटर की ओपनिंग सेरेमनी के कार्यक्रम में गीत संगीत का कार्यक्रम करने आए पंजाबी सिंगर मनप्रीत माहलपुर के हुक्म पर उसके साथ आए गुंडानुमा बाउंसरो ने मीडिया कर्मियो पर जानलेवा हमला कर दिया /
.
.
बाउंसरों ने गुंडागर्दी की सारी हदें पार करते हुए कई अखबारो के पत्रकारो को दोड़ा-दोड़ा कर पीटा / इतना ही नहीं पंजाबी सिंगर की कार के चालक ने मीडिया कर्मियों की जान लेने के इरादे से उन पर कार तक चढ़ा दी / हमले में दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक सवेरा, देश सेवक व जैसी देश प्रदेश की कई नामी गरामी अखबारो के पत्रकार जगनदीप जग्गी, संजय तिवारी, रमेश नोना, सौरव उप्पल व अन्य कई घायल हो गए /
.
इतना ही नहीं गुंडागर्दी करने के बाद मौके से अपने बांउसरों के साथ पंजाबी सिंगर मनप्रीत माहलपुर के फरार होने के बाद स्पा सेंटर के डायरेक्टर ने भी पीड़ित पत्रकारों के साथ दोबारा से गुंडागर्दी करनी शुरू कर दी / स्पा सेंटर के डायरेक्टर पीड़ित प़त्रकारो की जबरदस्ती अपने निजी कैमरामैन से फोटो खिंचवा कर सरेआम धमकाते हुए कहा कि अगर उनके आयोजन पर आए पंजाबी सिंगर के खिलाफ कोइ कार्रवाई हुई तो एक एक पत्रकार को वो देख लेगा /
.
पत्रकारों पर हमले की बात बटाला के मीडिया में फैलते ही बटाला की पत्रकार यूनियनों से जुड़ तमाम पत्रकार मौके पर पीड़ित पत्रुकारों के हक में जुटना शुरू हो गए और स्पा सेंटर के सामने की सड़क दोनों तरफ से जाम कर दी और धरना लगा दिया / आंदोलनकारी पत्रकार मांग करने लगे कि गुंडे सिंगर मनप्रीत माहलपुर, उसके बाउंसरों और स्पा सेंटर के मालिक के खिलाफ पर्चा दर्ज किया जाए / माहौल में तनाव व व सड़क के खिलाफ जाम बड़ता देख एसएचओ सिविल लाइन मुख्तियार सिंह, सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह भारी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और धरना दे रहे पत्रकारों से मामले की जानकारी ली /
.
पत्रकार कार्रवाई पर अड़े रहे। करीब एक घंटे तक पत्रकार नारेबाजी करते रहे और धरना देते रहे और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। /मामला बिगड़ता देख पुलिस ने स्पा सेंटर के डायरेक्टर को पुलिस हिरासत में लिया और कार्रवाई के लिए उसकी ही प्राइवेट कार मे बिठा कर थाना सिटी ले जाने लगे / इससे धरना दे रहे पत्रकारों ने पुलिस के खिलाफ आरोपी को वीआइपी ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाते हए आरोपी को प्राइवेट कार से उतार कर पुलिस की गाड़ी में थाने ले जाने की जिद पर अड़ गए / इसके बाद पुलिस ने पत्रकारों की बात मानते हुए मौके पर शिकायत ले कर आरोपी स्पा सेंटर के डायरेक्टर को एक आरोपी की तरह पुलिस की गाड़ी में बिठाया और थाना ले आई /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
The bouncer attacked the media personnel on the order of the Punjabi singer


































