.
.
jammu-kashmir j-k pak army fired heavily in poonch fired mortar a young martyr
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों का बाज आने का नाम नहीं ले रहा है / जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर की सीमा पर पाक की ओर से भारी गोलीबारी की गई और मोर्टार दागे गए हैं, जिसमें एक एक भारतीय जवान शहीद हो गया है / मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से युद्ध विराम का उल्लंघन कर रहा है / वहीं भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भी खासा नुकसान पहुंचा है /
.
.
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने रविवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए अकारण ही गोलीबारी की / रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि दिन में करीब एक बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के अकारण ही गाेलीबारी की / इस गोलीबारी में छोटे हथियारों और मोर्टारो का इस्तेमाल किया गया था / वहीं शुक्रवार को पाकिस्तान ने गुरेज राजौरी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था जिसमें पांच मकान नष्ट हो गए थे /
.
.
इस साल के प्रथम आठ महीनों में भारतीय सेना द्वारा 139 आतंकवादी मारे गए हैं / रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस संख्या में नियंत्रण रेखा के साथ-साथ राज्य के भीतरी इलाकों में सेना के साथ विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए आतंकवादियों की संख्या भी शामिल है / ये आंकड़े एक जनवरी से 29 अगस्त तक सेना द्वारा मारे गए आतंकवादियों की संख्या के बारे में हैं /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jammu-kashmir j-k pak army fired heavily in poonch fired mortar a young martyr


































