.
.
IRCTC pod hotel know details of affordable lodging for passengers
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : भारतीय रेलवे अपने स्टेशनों पर पॉड होटल या कैप्सूल होटल तैयार करने की योजना बना रहा है / इसके लिए सबसे पहले मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ट्रायल बेसिस पर पहले पॉड होटल खोलने की तैयारी चल रही है / वर्तमान में मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर तीन वेटिंग रूम मौजूद हैं, जिनमें से पॉड होटलों के लिए दो वेटिंग रूम आवंटित कर दिए गए हैं /
.
.
आईआरसीटीसी के पश्चिमी क्षेत्र समूह के महाप्रबंधक राहुल हिमालियन ने फाइनेंशियल एक्सप्रेस ऑनलाइन को बताया कि मुंबई सेंट्रल स्टेशन की पहली मंजिल पर लगभग 3000 वर्ग फीट का क्षेत्र बनाया गया है, जहां पॉड होटल का निर्माण किया जाएगा / बता दें कि मुंबई में पहले से ही देश का पहला पॉड कैप्सूल होटल है, जिसका नाम अर्बनपोड है / इसे साल 2017 में अंधेरी में खोला गया था / इसमें तीन प्रकार के कैप्सूल रूम शामिल हैं /
.
.
आपको बता दें कि पॉड होटल दरअसल होटल की तरह ही ठहरने के लिए जगह होती है / इसमें छोटी सी जगह में कई सारे बेड लगे होते हैं / इन्हें कैप्सूल भी कहा जाता है / यह जगह रातभर सोने के लिए बनाई जाती है / पॉड होटल आधुनिक सुविधाओं से लैस होते हैं / इसमें छोटी सी जगह में कई सारे बेड लगे होते हैं / पॉड होटल से उन यात्रियों को सुविधा होगी, जिन्हें एक रात या कुछ घंटों के बाद दूसरी ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पर रुकना पड़ता है / रेलवे जिस पॉड होटल की तैयारी कर रहा है उसमें फ्री वाई-फाई, क्लॉक रूम, टॉयलेट-बाथरूम, कॉमन एरिया, लॉकर, टीवी, आईना, एयर फ़िल्टर, रिडिंग लाइट्स, मोबाइल चार्जर जैसी कई सुविधाएं होंगी /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
IRCTC pod hotel know details of affordable lodging for passengers


































