.
.
captain government engaged in snatching youth instead of giving them jobs majithia
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ गुरदासपुर : आज गुरदासपुर के अधीन पड़ते गांव बब्बेहाली के महिंद्र सिंह खेल स्टेडियम में दूसरे दिन भी छिंज मेला बड़ी धूमधाम के साथ करवाया गया, जिसमें मुख्य मेहमान के तौर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा विशेष तौर पर शामिल हुए / मेले के दौरान खिलाडिय़ों ने अपना दमखम दिखाया / इससे पहले पूर्व मंत्री ने खिलाडिय़ों के साथ जान-पहचान की / इस मौके पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि गांव बब्बेहाली का मेला पूरे पंजाब में प्रसिद्ध है / इस मेले को गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने संभालकर रखा हुआ है /
.
.
उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों का आयोजन युवाओं को नशे से दूर करने के लिए कारगर साबित होते हैं / उन्होंने कांग्रेस सरकार को आड़ें हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार फेल साबित हुई है / उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान पंजाब में कुछ भी विकास कार्य नहीं किये हैं / चुनावों के दौरान कांग्रेस ने नौजवानों को नौकरी देने का वायदा किया था, लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि नौजवानों को नौकरी देना तो दूर की बात, बल्कि वह नौकरी छीनने में लगी हुई है / पंजाब में बहुत से नौजवान बेरोजगार हैैं /
.
पंजाब सरकार राज्य के युवाओं का प्लायन दूसरे देशों में करने से रोकने के लिए क्या उपाय कर रही है / अगर कोई प्लान है तो उसे सार्वजनिक करे / उन्होंने करतारपुर कारिडोर पर कहा कि अगर जवाहर लाल नेहरू सिख भावनाओं को समझते तो आज करतारपुर साहिब के कोरिडोर की जरूरत नहीं पड़ती तथा करतारपुर साहिब आज पंजाब में होता /
.
उन्होंने कहा कि देश में कितने ही प्रधानमंत्री आये और चलेगे, लेकिन किसी ने भी सिख भावनाओं को समझा नहीं, लेकिन केंद्र में मोदी सरकार ने सिख भावनाओं को समझते हुए करतारपुर साहिब के कॉरिडोर काम शुरू करवाया / उन्होंने कहा कि पंजाब में जितना भी विकास हो रहा है, वह केंद्र सरकार की देना है / इस मौके पर पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा और गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने भी संबोधन किया /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
captain government engaged in snatching youth instead of giving them jobs majithia


































