.
.
clash between two groups in amritsar Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां स्थित केन्द्रीय जेल में आज कुख्यात गैंगस्टर शुभम व गैंगस्टर दीपक कुमार उर्फ दीपू बिहारी के साथ हत्या में उम्र काट रहे दलजीत सिंह उर्फ भाणा का टकराव हो गया / दोनों गुटों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया, जिस दौरान गैंगस्टर शुभम व दीपू बिहारी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जेल के अस्पताल में ले जाया गया / जहां उपचार के बाद दोनों को बैरकों में भेज दिया गया /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर शुभ व दीपू बिहारी गुट की दलजीत सिंह भाणा के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी / जब आज दोनों गुट एक दूसरे के आमने-सामने हुए तो गालियां निकालते हुए आपस में टकरवा गए / जब तक जेल में तैनात सुरक्षा वार्डन दोनों गुटों को अलग करते तब तक शुभम व दीपू घायल हो गए थे, जिन्हें तुरंत जेल के अस्पताल से मरहम पट्टी करवाई गई /
.
.
घटना की जानकारी थाना फताहपुर की पुलिस को दे दी गई है / जेल सुपरिंटैंडैंट हर्शप्रीत सिंह का कहना है कि फिलहाल वे जेल के किसी काम के लिए बाहर आए हुए हैं / उन्हें पता चला है कि जेल में कुछ गैंगस्टर आपस में भिड़े हैं / जिनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
clash between two groups in amritsar Punjab


































