.
.
jalandhar city looted at punjab national bank in phagwara
इस कुख्यात गैंगस्टर ने दिया पुरे घटनाक्रम को अंजाम,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ फगवाड़ा : फगवाड़ा में दोपहर के समय पंजाब नेशनल बैंक में घुसकर 5 बदमाशों ने 7 लाख 70 हजार रुपए की नकदी लूट ली / इनमें एक नामी बदमाश रवि बलाचौरिया भी शामिल है, जिसकी पहचान मौके पर मौजूद लोगों को दिखाई गई कई तस्वीरों में से एक से हुई है / पुलिस के मुताबिक गुंडों ने बैंक के स्टाफ और यहां आए ग्राहकों को पिस्टल प्वाइंट पर ले सबके फोन छीन लिए थे, बाद में इन्हें फर्श पर फेंककर भागने में कामयाब हो गए /
.
.
घटना होशियारपुर रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में दोपहर 12.20 बजे घटी बताई जा रही है / इस सम्बन्ध में पुलिस को जानकारी देते हुए बैंक के मैनेजर सुविंदर सिंह मठारू ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर बैंक में एक अनजान युवक घुसा और वाउचर वगैरह में हाथ मारने लगा / बैंक के स्टाफ ने समझा कि कोई पैसे जमा कराने या निकलवाने आया, देखते ही देखते 4 और लोग बैंक में आन घुसे /
.
इन पांचों ने बैंक के 4 कर्मचारियों और यहां काम से आए 5 ग्राहकों को पिस्टल प्वाइंट पर लेकर सभी के मोबाइल फोन छीन लिए / इसके बाद कैश काउंटर से 7 लाख 70 हजार 270 रुपए लेकर फरार हो गए / बैंक मैनेजर मठारू के मुताबिक वारदात से कोई 15 मिनट पहले यानि 12 बजकर 5 मिनट पर मेन ब्रांच से 7 लाख रुपए का कैश आया था / इसके अलावा 70 हजार 270 रुपए दोपहर तक ग्राहकों ने जमा कराए थे /
.
यह लोग जाते समय सभी के मोबाइल फोन फर्श पर फेंक कर सफेद रंग की एक गाड़ी में सवार होकर भाग गए / जिसके बाद इस घटना की सुचना स्थानीय पुलिस को दी गई / वहीं इस घटना के बाद मौक़े पर पहुंचे एसएसपी सतिंदर सिंह का कहना है कि इस वारदात को नामी गैंगस्टर रवि बलाचौरिया और उसके साथियों ने अंजाम दिया है / पुलिस ने शक के चलते कई तस्वीरें घटनास्थल पर मौजूद लोगों को दिखाई, जिसके बाद कई ने रवि को पहचान लिया / फिलहाल सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jalandhar city looted at punjab national bank in phagwara


































