.
Literacy Day and National Grandparents Day celebrated at HMV Collegiate Sr. Sec. School
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : एच.एम.वी. कॉलिजिएट सी.से. स्कूल के प्रांगण में कालेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के प्रोत्साहनवर्धक नेतृत्व अधीन एवं (श्रीमती) मीनाक्षी स्याल (कोआर्डिनेटर स्कूल) के योग्यात्मक निर्देशानुसार विश्व साक्षरता दिवस एवं नैशनल ग्रैंड पेरेंटस दिवस का आयोजन किया गया / जिसका मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत समुदायों और समाज को साक्षरता के महत्व के प्रति जागृत करना है / समागम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के शुभ कर-कमलों से ज्योति प्रज्जवलन एवं मंगल तिलक द्वारा किया गया /
..
तत्पश्चात् मुख्यातिथि स्वरूप उपस्थित (श्रीमती) प्रभजोत कालड़ा (विभागाध्यक्षा, कामर्स विभाग मैरीटोरियस स्कूल जालंधर) का स्वागत प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन एवं (श्रीमती) मीनाक्षी स्याल (कोआर्डिनेटर स्कूल) द्वारा संस्था की परंपरानुसार प्लांटर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया / प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को साक्षरता के महत्व एवं उचित सहयोग के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि साक्षरता सिर्फ पढऩे और लिखने में क्षमता संपन्न होना ही नहीं बल्कि अपने विचारों, मूल्यों एवं परंपराओं का निर्वहन करना भी साक्षरता का ही नया रूप है /
.इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को ग्रैंड पेरेंटस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बड़े-बुजुर्ग परिवार का वह अमूल्य खकााना जो परिवार के मुख्य संस्थापक, एक महान कथावाचक एवं परंपराओं को संजोकर रखने वाली एक मजबूत नींव है / इस अवसर पर मुख्यातिथि श्रीमती प्रभजोत कालड़ा ने छात्राओं की कठिन मेहनत एवं लगन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें ई-अवेयरनेस के प्रति जागरूक किया एवं उन्होंने छात्राओं को ज्ञान रूपी प्रकाश विषय में जानकारी देते हुए गुरुजनों को ज्ञान का भंडार बताया /
.इस उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं +1 और +2 की छात्राओं द्वारा अनपढ़ता की हानियों एवं साक्षरता के महत्व को दर्शाते हुए कोरियोग्राफी एवं स्किट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने उत्साहवर्धक रूप से प्रतिभागिता की / मुख्यातिथि द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाते हुए टीम-5 की छात्राओं कु. अमन, कु. तान्या, कु. रिद्धि, कु. शुभनीत, कु. कृत्ति, कु. तरुणिका, कु. विधिता एवं कु. वैष्णवी को विजेता घोषित किया गया / (+2 आटर्स) की छात्रा कु. वैष्णवी द्वारा स्वरचित कविता का उच्चारण कर छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागृत किया /
.
नेशनल ग्रैंड पेरेन्टस दिवस के अवसर पर छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित कर बड़ों के प्रति सम्मान की भावना को जागरूक किया / पोस्टर मेकिंग में कु. सुखविंदर (+1 कामर्स) को प्रथम एवं कु. ईशा अरोड़ा (+1 आटर्स) द्वितीय स्थान पर रही / इस अवसर पर मैरीटोरियस स्कूल की छात्राओं द्वारा कोरियोग्राफी के माध्यम से आज की आधुनिक युवा पीढ़ी पर सोशल मीडिया के हानिकारक प्रभाव के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया /
.(श्रीमती) मीनाक्षी स्याल (कोआर्डिनेटर स्कूल) ने धन्यवाद ज्ञपित करते हुए कहा कि साक्षरता दर को बेहतर बनाने के लिए इसे जन जागरण अभियान के रूप में बनाना होगा और समाज के हर वर्ग में शिक्षा के महत्व की जागरूकता हेतु हम सब को मिलकर प्रयासरत रहना होगा / मंच का संचालन सुश्री सुकृति (इक्नामिक्स विभाग) द्वारा सफलतापूर्वक किया गया / इस अवसर पर श्रीमती उपमा, श्रीमती अनुराधा ठाकुर, श्रीमती रेणु वालिया एवं सुश्री ऋचा उपस्थित रही /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Literacy Day and National Grandparents Day celebrated at HMV Collegiate Sr. Sec. School


































