.
Annual Convocation at KMV College for women Jalandhar
500 से अधिक छात्राओं को प्रदान की गई डिग्रियां,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया और इस अवसर पर मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित माननीय स. मनप्रीत सिंह बादल वित एवं योजना मंत्री पंजाब ने के.एम.वी. की 500 से अधिक छात्राओं को पोस्ट ग्रैजुएट और ग्रैजुएट की डिग्री प्रदान की /
.इस अवसर पर श्री चन्द्र मोहन, अध्यक्ष, आर्य शिक्षा मंडल ने समारोह की अध्यक्षता की / कालेज मैनेजिंग कमेटी की वाइस प्रैसीडैंट डा. सुषमा चावला तथा कोषाध्यक्ष श्री ध्रुव मित्तल ने भी अपनी विशेष उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। / इस अवसर पर श्रीमति सुशीला भगत, श्रीमति नीरु कपूर एवं डा.दीपाली लूथर, मैंबर, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी भी हाजिर रहे /
ज्योति प्रज्जवल एवं अतिथि अभिनंदन के पश्चात कालेज प्रिंसीपल मान्यवरा प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कालेज की गत वर्ष की संपूर्ण गतिविधियों पर आधारित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि अपने पूर्वज मार्गदर्शकों की राह पर चलते हुए कालेज अपने प्रबंधकों के सुयोगय दिशा निर्देशन में नारी सशक्तीकरण और राष्ट्र नवनिर्माण के लक्ष्य के लिए निरंतर प्रयासशील है /

प्रिंसीपल महोदया ने कहा कि भारत की विरासत संस्था के रुप में सम्मानित तथा पंजाब का पहला आटोनामस महिला कालेज के.एम.वी. उच्च शिक्षा के उंचे प्रतिमानों को हासिल करते हुए नया इतिहास रचने का जकाबा अपने दिल में लेकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है / उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों का अभिनंदन किया /
माननीय अध्यक्ष महोदय श्री चन्द्रमोहन जी ने डिग्री प्राप्त करने वाली छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए कहा कि डिग्री के साथ इन्हें आज एक बड़ी कि जिम्मेदारी दी जा रही है कि वे अपने मां बाप, इस संस्था और इस देश को उनसे जो उम्मीदें हैं, आशाएं है वे उन्हें पूरा करें / उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिए समर्पित, संवेदनशील बुद्धिजीवी, कर्मठ एवं ईमानदार नेता रुप में अपनी पहचान रखने वाले सरदार मनप्रीत सिंह बादल से डिग्री प्राप्त करना सभी छात्राओं के लिए सौभागय का विषय है क्योंकि वह देश की राजनीति में ऐसे नेता है जिनके पास पंजाब ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत को विकास के मार्ग पर आगे ले जाने का दृष्टिकोण है और प्रतिबद्धता की भावना भी /
.समारोह के दौरान माननीय मुख्यातिथि महोदय ने के.एम.वी. वाटर वारियर्स ड्राईव से संंबधित पम्फलेट जारी किया / उल्लेखनीय है कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने तथा समाज में जागरुकता लाने के लिए के.एम.वी. द्वारा समय-समय पर अनेक अभियान चलाए गए है / इसी श्रृंख्ला की कड़ी में मानव जीवन, समाज तथा प्रकृति एवं पर्यावरण में जल की उपयोगिता के लिए लोगों में जागरुकता लाने के लिए के.एम.वी. ने वाटर वारियर्स छात्राओं की टीम तैयार की है जो लोगों को पानी बचाने और पानी को स्वच्छ रखने की चेतना का प्रसार करेंगी /

इसी विषय पर के.एम.वी. की फैकलटी द्वारा तैयार फिल्म कंज्रव ब्लू के पोस्टर तथा ब्राशर को लोकार्पण किया गया / समारोह के अंत में मुख्यातिथि महोदय ने अपने प्रभावशाली और यादगार सम्भाषण में छात्राओं को सुभाषचंद्र बोस, शहीद-ए-आकाम भगत सिंह तथा अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त राजनीतिज्ञों एवं बुद्धिजीवियों के जीवन के उदाहरण देते हुए प्रेरित किया है /
.उन्हें पंजाब, भारत तथा संपूर्ण विश्व समाज के कल्याण और विकास के लिए अपनी जिम्मेवारी को समझते हुए अपनी शिक्षा का सदुपयोग करने के संकल्प को अपने मन में जगाना होगा / उन्होंने कहा कि हमें समाज और प्रकृति से प्राप्त किया है इसे वापिस लौटना मानव होने के नाते हम सब की जिम्मेवारी है और उन्हें विश्वास है कि के.एम.वी. की छात्राएं सिर्फ स्वयं ही नहीं अपितु संपूर्ण मानव समुदाय को उसके इस कत्र्तव्य के प्रति सजग और सचेत करेंगी /
.इस अवसर पर मुख्यातिथि महोदय ने प्रतिवर्ष के.एम.वी. की इस सुयोगय छात्राओं को डिफैंस सर्विस में अवसर देने का आश्वासन भी दिया / उन्होंने छात्राओं की प्रतिभा और योगयता को निखारने के लिए पंजाब सरकार की ओर से 10 लाख रुपए वित्तीय सहायता दिए जाने की घोषणा भी की /
.
समारोह के अंतिम सत्र में के.एम.वी. के संगीत एवं नृत्य विभाग के द्वारा तैयार किया गया सूफी नृत्य प्रस्तुत किया गया / कार्यक्रम की संयोजिका डा. मधुमीत डीन, स्टूडैंट वैलफेयर और श्रीमति साधना टंडन के साथ-साथ समूह आयोजक मंडल को विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस सफल आयोजन के लिए मुबारकबाद दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Annual Convocation at KMV College for women Jalandhar


































