.
2-day talent search competition at St. Soldier’s College
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : सेंट सोल्जर कॉलेज बस्ती दानिश्मंदा में 2 दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया / इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आरंभ शब्द गान से किया गया / कॉलेज के डायरेक्टर डॉ अनूप सिंह मुल्तानी, प्रिंसिपल श्रीमती नीरज , कॉलेजिएट स्कूल प्रिंसिपल मैडम अकबीर तथा कॉलेज के सीनियर स्टाफ ने ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया /
..
इस अवसर पर छात्रों ने कविता उच्चारण, भाषण प्रतियोगिता, भंगड़ा, सोलो डांस, सोलो भंगड़ा तथा स्केट आदि प्रतियोगिता में भाग लिया / भाषण प्रतियोगिता में रोशनी ,पूनम तथा अमीषा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया ,कविता उच्चारण में रोशनी, चीनू, महक ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान, सोलो डांस में एकता, रोशनी तथा खुशी ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान, शब्द गायन में नीरज, रतन और कुणाल ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया /
..
भंगड़ा ग्रुप में स्कॉर्पियन किंग्स ने पहला स्थान प्राप्त किया / इस मौके पर कॉलेज डायरेक्टर अनूप सिंह मुल्तानी, प्रिंसिपल श्रीमती नीरज, श्रीमती अकवीर कौर और स्टाफ मेंबर्स द्वारा छात्रों को सम्मानित किया गया / डॉ मुल्तानी ने छात्रों को इन प्रतियोगिताओं के महत्व और इन में हिस्सा लेने के लिए उनको प्रोत्साहित किया / इस प्रोग्राम का मंच संचालन प्रोफ मनदीप सिंह और प्रोफेसर रणजीत सिंह द्वारा किया गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
2-day talent search competition at St. Soldier’s College


































