.
Engineer Day was celebrated at St. Soldier Institute of Engineering and Technology Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : हर वर्ष इंजीनियर डे भारत के सभी इंजीनियर द्वारा सेलिब्रेट किया जाता है / इस दिन महान इंजीनियर डॉ एम विश्वेश्वरैआ का जन्मदिन होता है और इसी वजह से इसे इस दिन को इंजीनियरज को समर्पित किया जाता है / सेंट सोल्जर इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में इंजीनियरिंग डे बड़े धूमधाम से मनाया गया / सभी ने मिलकर डॉ एम विश्वेश्वरैआ की प्रतिमा के आगे फूल मालाएं अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी /
..
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ गुरविंदर सिंह इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत प्रिंसिपल डॉक्टर गुरप्रीत सिंह, डॉ मंजीत सिंह ढल डायरेक्टर स्पोर्ट्स प्रोफेसर,प्रोफ नीरज शर्मा डीन स्टूडेंट्स अफेयर्स और स्टाफ द्वारा किया गया / इस अवसर पर छात्रों के स्पीच कंपटीशन करवाए गए जिसमें किरण, गुरपिंदर, चनप्रीत, जस्सी, राजवीर, जगरूप, अमृतपाल आदि ने भाग लिया /
..
मुख्य अतिथि डॉक्टर गुरविंदर ने कॉलेज के मेधावी इंजीनियरज़ राजवीर, जगरूप और अमृतपाल को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया / डॉ गुरप्रीत ने सभी इंजीनियरिंग छात्रों को इस दिन की बधाई दी और कहा कि इंजीनियर्स डे सेलिब्रेट करने का मुख्य उद्देश्य भारत में छात्रों को इस क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित करना है क्योंकि वे देश को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Engineer Day was celebrated at St. Soldier Institute of Engineering and Technology Jalandhar


































