.
MA Punjabi students welcome celebrations at Lyallpur Khalsa College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध शिक्षा संस्था लायलपुर ख़ालसा कॉलेज, जालंधर के पंजाबी भाषा साहित्य और संस्कृति के उच्च अध्ययन के साथ संबंधित पोस्ट ग्रैजुएट पंजाबी विभाग के एम.ए समेस्टर तीसरे के विद्यार्थियों ने एम.ए. पंजाबी समेस्टर पहले के विद्यार्थियों के स्वागत के तोर पर विशेष समारोह का आयोजन किया /
..
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिन्दर सिंह समरा ने समागम में बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की / विभाग के प्रमुख डॉ. गोपाल सिंह बुट्टर और विभाग के अध्यापक साहिबान ने डॉ. समरा को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागतम किया / समारोह में विद्यार्थी कलाकारों ने अपनी, नृत्य और गान की प्रस्तुती करके खूब रंग बिखेरे / नृत्य में अरशदीप कौर और कविता में हरमनदीप सिंह ने सबको आकर्षित किया / अलग-अलग प्रतियोगिताओं के द्वारा लड़कियाँ और लड़कों में मिस फरैशर और मिस्टर फरैशर का चुनाव भी किया गया /
.इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक प्रो. अरिन्दर सिंह, डॉ. सुखविन्दर सिंह और प्रो. सुखराज कौर बाठ ने अपने निर्णय में मिस फरैशर समेस्टर पहले की छात्रा प्रीति और मिस्टर फरैशर विजे कुमार को चुना / इस मौके पर संस्था के प्रमुख प्रिंसिपल डॉ. गुरपिन्दर सिंह सम्रा ने विभाग के अध्यापकों के साथ विजेता विद्यार्थियों को इनाम देकर सम्मानित किया /
.डॉ. समरा ने इस मौके पर कहा कि नये विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ऐसे समरोह होने बहुत ज़रूरी हैं / उन्होंने यह भी कहा कि मातृ भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए विद्यार्थियों को अपना अधिक से अधिक योगदान देना चाहिए / उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करते हुए यूनिवर्सिटी के नतीजों में अव्वल आने के लिए प्रेरणा दी /
.
समारोह के अंत में विभाग के प्रमुख डॉ. गोपाल सिंह बुट्टर ने प्रिंसिपल डॉ. समरा का धन्यवाद करते उनको अपने विद्यार्थियों की तरफ़ से यह विश्वास दिलाया कि हमारे विद्यार्थी अपनी ऊँची अकादमिक शिक्षा और अपने सभ्य व्यवहार के साथ कालेज के रुतबे को ओर चमकाने की हर संभव कोशिश करेंगे / समारोह के दौरान मंच संचालन की भूमिका एम.ए. समेस्टर तीसरे की छात्रा ऋचा ने संभाली / समागम में विभाग के समूह अध्यापक साहिबान भी मुख्य रूप से उपस्थित थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
MA Punjabi students welcome celebrations at Lyallpur Khalsa College Jalandhar


































