.
Kapurthala ias officer balvindra singh dhaliwal resigns from the post Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जालंधर में भूमि रिकॉडर् निदेश के रूप में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) बलविंदर सिंह धालीवाल ने सेवा इसे इस्तीफा देकर कांग्रेस के टिकट पर 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव में लड़ने का संकेत दिया है / श्री धालीवाल ने आज यूनीवार्ता को बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा पंजाब के मुख्य सचिव और प्रधान सचिव (कार्मिक विभाग) को भेज दिया है /
..
श्री धालीवाल के इस्तीफे का संकेत है कि वह फगवाड़ा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी बनाये जा सकते हैं / शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठजोड़ और लोक इंसाफ पार्टी ने पहले ही यहां से उपचुनाव लड़ने की घोषणा की हुई है / लोक इंसाफ पार्टी की तरफ से जरनैल नंगल को उम्मीदवारी दी जा सकती है /
.पिछले चुनाव में वह 30 हजार से अधिक वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे / विजयी प्रत्याशी सोम प्रकाश (जो लोकसभा चुनाव लड़ सांसद बन चुके हैं और जिनके सीट रिक्त करने की वजह से उपचुनाव हो रहा है) को 45 हजार से ज्यादा और दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी जोगिंदर सिंह मान को 40 हजार से ज्यादा वोट मिले थे / वैसे हर पार्टी में टिकट के एक से ज्यादा दावेदार हैं /
.कांग्रेस में तिरलोचन सूंध और मान की भी दावेदारी है / इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष चौधरी ने या तो अपने लिए या अपनी बेटी नमिता के लिए टिकट पर दावेदारी जताई है / भाजपा में सोम प्रकाश की पत्नी के अलावा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला अपने रिश्तेदार के लिए टिकट मांग रहे हैं / अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश बग्गा भी भाजपा के लिए उम्मीदवारी के दावेदार हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Kapurthala ias officer balvindra singh dhaliwal resigns from the post Jalandhar


































