.
jamshedpur school suspended 17 students for raising slogan of jai shri ram jharkhand
जय श्रीराम का जयकारा लगाने पर छात्रों को किया गया सस्पेंड,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Shocking न्यूज़ जमशेदपुर : झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर (Jamshedpur) शहर में जय श्रीराम (Jai Sriram) का नारा लगाने पर 17 स्कूली छात्रों को निलंबित करने का मामला सामने आया है / यह घटना बिष्टुपुर के बेल्डीह चर्च स्कूल की है / एक हिंदी अख़बार के मुताबिक 12वीं के छात्रों के एक ग्रुप ने खेल-खेल में जयश्री राम का नारा स्कूल कैंपस में लगाया था /
..
जब इस बात की जानकारी स्कूल की प्रिंसिपल एल पीटरसन और अन्य सदस्यों को मिली, तो आनन-फानन में अनुशासन समिति की बैठक बुलाई गई और नारा लगाने वाले छात्रों को पांच दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया / इस दौरान उन्हें स्कूल नहीं आने की हिदायत भी दी गई /
.इस सारे मामले की जानकारी मिलते ही समाजसेवी अंकित आनंद और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) नेता अप्पू तिवारी ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधीक्षक से की. शिकायत में कहा गया कि स्कूल प्रबंधन ने छात्रों पर कार्रवाई कर हिंदुओं की धार्मिक भावना से खिलवाड़ किया है / जय श्रीराम का नारा लगाने पर कार्रवाई करना अनुचित है लिहाजा स्कूल पर कार्रवाई होनी चाहिए /
.जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है / मामले की छानबीन की जा रही है / इस सिलसिले में नियम के मुताबिक कार्रवाई होगी. वहीं स्कूल के प्रिंसिपल एल पीटरसन का कहना है कि स्कूल कैंपस में इसी तरह के नारे के कारण पहले एमएनपीएस में विवाद हो चुका है / हम यहां कोई विवाद नहीं चाहते हैं / इसलिए बच्चों को अनुशासन में रखने के लिए उन्हें स्टडी लीव पर भेजा गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jamshedpur school suspended 17 students for raising slogan of jai shri ram jharkhand




































