.
Guest Lecture on “Time Management and Self Discipline” organized by Management Department of Innocent Hearts Group of Institutions
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : छात्रों के शैक्षिक अनुभव को बढ़ाने के लिए, इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशंस के मैनेजमैंट विभाग द्वारा ‘समय प्रबंधन और स्वयं अनुशासन’ पर एक अतिथि व्याख्यान (गैस्ट लैक्चर) का आयोजन किया गया / गैस्ट लैक्चर के मुख्य वक्ता रिटायर्ड लैफ्टिनैंट जरनल जे.एस. ढिल्लों थे /
..
डॉ. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरैक्टर, इनोसैंट हाट्र्स), प्रो. दीपक पॉल (प्रिंसीपल, होटल मैनजमैंट) और डॉ. उपदेश खिंडा द्वारा मुख्य वक्ता लैफ्टिनैंट जनरल जे.एस. ढिल्लों का स्वागत किया गया / लैक्चर के दौरान जनरल ढिल्लों ने अपने स्वयं के जीवन के अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया /
.उन्होंने कहा कि छात्रोंं में टाइम मैनेजमैंट के साथ स्व:अनुशासित होते हुए कार्यों को क्रमानुसार करने की क्षमता होनी चाहिए / स्व: अनुशासन व्यक्ति को आंतरिक शक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ व्याकुलता और आलस्य को दूर भगाता है / उन्होंने छात्रोंं को समय के साथ अपने ज्ञान में वृद्धि करने पर भी ज़ोर दिया /
.प्रो. दीपक पॉल (प्रिंसीपल, होटल मैनेजमैंट) ने अतिथि वक्ता का धन्यवाद करते हुए कहा कि आत्म-अनुशासन और टाइम मैनेजमैंट दोनों सफलता के महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं / अत: सभी को एक सफल जीवन के लिए समय के महत्व को समझना चाहिए /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Guest Lecture on “Time Management and Self Discipline” organized by Management Department of Innocent Hearts Group of Institutions


































