.
National Workshop organized in HMV College
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय की फ्रायडियन साइकोलाजिकल सोसाइटी की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के दिशा-निर्देश में एक दिवसीय राष्ट्रीय वर्कशाप का आयोजन किया गया /
..
इसका विषय हाऊ टू डू वैल इन लाइफ टू बी सक्सेसफुल था / दिल्ली से ब्रिगेडियर पी.डी.तिवारी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थे / विभागाध्यक्षा डा. आशमीन कौर ने प्लांटर भेंट कर उनका व उनकी पत्नी श्रीमती अरुणा तिवारी का स्वागत किया /

ब्रिगेडियर तिवारी ने छात्राओं को जीवन में सफल होने के लिए खुश रहने के महत्व के बारे में बताया / उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की जैसे ईश्वर में विश्वास, लीडरशिप कला, संचार कला, मेहनत की महत्ता तथा टीम वर्क आदि /
..
उन्होंने कहा कि सकारात्मकता की बहुत महत्ता है / उन्होंने स्मार्ट लक्ष्यों पर भी बात की / इस अवसर पर डा. वीनस, मिस अंजना व मिस दीपशा भी मौजूद थे / मंच संचालन रूपम ने किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
National Workshop organized in HMV College



































