.
pakistan pm imran khan is scared of india now this thing about kashmir
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ पाकिस्तान : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कश्मीर मुद्दे को किसी भी हाल में अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं / यही कारण है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है / इमरान खान ने ट्वीट के जरिए पाकिस्तान का प्रोपगैंडा सामने रखा है / उन्होंने कहा कि कश्मीर में दो महीने से लोग अमानवीय हालत में रहने को मजबूर हैं /
..
केवल इतना ही नहीं खान ने कश्मीर में घुसपैठ की कोशिशों में लगे हुए आतंकियों की पैरवी की / उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान की तरफ से कश्मीरियों की मदद के लिए कोई सीमा पार करता है तो भारत दुनिया के सामने इसे पाकिस्तान प्रायोजित इस्लामी आतंकवाद करार देता है / इससे भारत को कश्मीरियों के उत्पीड़न को बढ़ाने और नियंत्रण रेखा पर हमला करने का बहाना मिल जाएगा / बता दें कि बॉर्डर पर भारत की सख्ती की वजह से घुसपैठिए सीमा पार नहीं कर पा रहे हैं /
..
पाकिस्तान की सेना LoC पर लगातार फायरिंग कर घुसपैठियों और आतंकियों की कवर दे रही है, लेकिन भारत की चौकसी के चलते घुसपैठिए बॉर्डर पार नहीं कर पा रहे हैं / जिन आतंकियों ने भी PoK से भारत की ओर आने की कोशिश की है वे सेना के जवाबी हमले में मारे गए हैं / भारत की कड़ी कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है / आपको बता दें कि जम्मू और कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाए आज दो महीने हो गए हैं / इस दौरान घाटी में धीरे धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं / 2 अक्टूबर को सरकार ने कई नजरबंद नेताओं को भी रिहा कर दिया /
.
हालांकि पाकिस्तान इस सच को मानने को तैयार नहीं है कि जम्मू-कश्मीर में हालात सुधर रहे / भारतीय सेनाओं की सख्ती से बौखलाए इमरान खान ने कहा कि कश्मीर में भारत अपना नैरेटिव दुनिया के सामने चलाने की कोशिश कर रहा है / LoC पर भारत के जोरदार जवाब से पाकिस्तान डरा हुआ है / पाक पीएम ने ट्वीट कर कहा कि अगर कोई सीमा पार करता है भारत को बॉर्डर पर जवाबी कार्रवाई करने का बहाना मिल जाता है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
pakistan pm imran khan is scared of india now this thing about kashmir




































