.
three Punjabi student died canada ontario
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ कनाडा : कनाडा से एक दुःखद समाचार सामने आया है जहां के ओंटेरियो में हुए एक भयानक सड़क हादसे में तीन पंजाबी छात्रों की मौत हो गई / बताया जा रहा है कि मृतकों में तीन सिख युवक और एक युवती शामिल है /
..
जानकारी के मुताबिक मरने वाले तीनों छात्र सेंट कलेयर कालेज में पढ़ाई करते थे / वह ओंटेरियो के शहर सारनिया में अपनी कार से जा रहे थे / बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान कार की स्पीड बहुत तेज थी जिसकी वजह से कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया और यह भयानक हादसा हो गया /
..
इस हादसे के दौरान तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक कार चला रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया / मृतकों की पहचान हरप्रीत कौर, तनवीर सिंह और गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है / बताया जा रहा है कि गाड़ी इतनी ज्यादा स्पीड पर थी कि गाड़ी ने कई बार पलटियां खाई / घटना की सुचना मिलते ही कनाडा पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है व छात्रों के परिवार वालों को इस घटना संबंधी जानकारी दे दी गई है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
three Punjabi student died canada ontario




































