.
ludhiana murder in gurudwara nanaksar punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जगराओं : जगराओं के अधीन पड़ते गुरुद्वारा नानकसर के लंगर हाल के ऊपर बने कमरे में एक महिला की उसके ही साथी ने दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी / वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आरोपित फरार हो गया / महिला की पहचान गुरजीत कौर के रूप में हुई / वारदात से गुरुद्वारा परिसर में सनसनी फैल गई / पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है /
..
थाना सिटी के के अधिकारीयों ने बताया कि मोगा के गांव तलवंडी भगरिया का रहने वाला कुलदीप सिंह गुरुद्वारा नानकसर में अक्सर स्टाल लगाकर दवा देता था / उससे मिलने के लिए वहां मोगा के अर्जनदेव नगर निवासी 45 साल की गुरजीत कौर आई थी /
..
पुलिस का कहना है कि महिला के उसके साथ प्रेम संबंध थे / गुरजीत कौर तलाकशुदा थी / कुलदीप सिंह उसे गुरुद्वारा साहिब के लंगर हाल के ऊपर बने हुए कमरों में से एक कमरे में ले गया / वहां पर दोनों ने बैठकर पहले चाय पी और बाद में तेजधार हथियार से कुलदीप ने गुरजीत कौर का कत्ल कर शव वहीं फेंक दिया /
.
गुरुद्वारा साहिब में लोगों ने जब कमरे से खून बाहर की तरफ बहते हुए देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी प्रबंधकों को दी / प्रबंधकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी / वादरात की जानकारी मिलने के बाद जगराओं के डीएसपी पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे / इसके बाद फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों को बुलाया गया और उन्होंने कमरे से कई जगहों पर अंगुलियों के निशान लिये /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
ludhiana murder in gurudwara nanaksar punjab




































