.
Arshia of Innocent Hearts won Prize of Thirty Thousand in Drawing Competition
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : इनोसेंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल टाऊन की आठवीं कक्षा की छात्रा अर्शिया ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमैंट द्वारा आयोजित एनर्जी कंजरवेशन ड्राइंग प्रतियोगिता में दूसरा पुरस्कार जीत कर तीस हकाार रुपए की नकद राशि प्राप्त की तथा विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया /
..
यह पुरस्कार भाखड़ा ब्यास मैनेजमैंट के चेयरपर्सन दविन्दर कुमार शर्मा के हाथों अर्शिया को मिला / लगभग 31 लाख विद्यार्थियों में से कुल 50 विद्यार्थी चयनित हुए तथा इनोसेंट हाट्र्स की अर्शिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया / प्रिंसीपल राजीव पालीवाल ने श्रीमती मोना (एच.ओ.डी. आट्र्स) को अर्शिया की इस शानदार सफलता पर बधाई दी /
..
इनोसेंट हाट्र्स के सैक्रेटरी डॉ. अनूप बौरी ने अर्शिया को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया / अर्शिया एक मेधावी छात्रा है जो विभिन्न प्रतियोगिताओं में ढेर सारे पुरस्कार जीतकर विद्यालय का नाम रोशन कर चुकी है साथ ही पढ़ाई में भी बहुत अच्छे अंक प्राप्त करती है / स्टॉफ के सभी सदस्यों ने अर्शिया को उसकी इस उपलब्धि पर बधाई दी /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Arshia of Innocent Hearts won Prize of Thirty Thousand in Drawing Competition

































