.
.
Students of HMV selected in Deloitte
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय की दो छात्राओं का चयन प्रभावी कंपनी डेलॉयट में बतौर एसोसिएट एनालिस्ट किया गया है / यह छात्राएं श्वेता शर्मा व भव्या मिड्ढा हैं /
..
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी व बताया कि पंजाब व चंडीगढ़ जोन में एचएमवी एकमात्र कॉलेज है जिसकी छात्राओं को चयन प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर दिया गया तथा हमारी छात्राओं ने चयन प्रक्रिया में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्लेसमेंट प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है /
..
इनकी इंटरव्यू चंडीगढ़ से करवाई गई। पहला राउंड ऑनलाइन टेस्ट था व दूसरा राउंड इंटरव्यू था / छात्राओं को 3,82,500 रुपए का वार्षिक पैकेज आफर किया गया है / छात्राओं ने इसका श्रेय अपने कॉलेज को दिया कि वह पूरे आत्मविश्वास से चयन प्रक्रिया को पार कर पाईं / इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने प्लेसमेंट आफिसर श्री गुलागोंग को भी बधाई दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Students of HMV selected in Deloitte






































