.
.
HMV lifted the Literary Trophy in Inter-Zonal Youth Festival
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा लायलपुर खालसा कालेज में आयोजित इंटर जोनल यूथ फैस्टिवल में एचएमवी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है / इंटर जोनल यूथ फैस्टिवल की लिटरेरी ट्राफी पर एचएमवी ने कब्जा किया वर्णनयोग्य है कि इस बार इंटर जोनल यूथ फैस्टिवल में 35 टीमों ने भाग लिया था /
..
क्विज और डिबेट में एचएमवी का शानदार प्रदर्शन रहा और छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया / एलोक्यूशन कंपीटिशन में कालेज दूसरे स्थान पर रहा / इसी के साथ ही यह टीमें अब इंटर यूनिवर्सिटी नैशनल यूथ फैस्टिवल में भाग लेगी / छात्राओं ने पेंटिंग, डिबेट, क्विज में पहला स्थान, जबकि पोस्टर मेकिंग, एलोक्यूशन, गिद्दा में दूसरा स्थान हासिल किया / क्लासिकल और नान-परक्शन में कालेेज को तीसरा स्थान मिला /
..
कालेज प्राचार्या प्रो. डा. श्रीमती अजय सरीन जी ने छात्राओं को बधाई दी व नैशनल यूथ फैस्टिवल के लिए और भी ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया / इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि एचएमवी को राष्ट्रीय डिबेटर और राष्ट्रीय स्तर की क्विज टीम में प्रतिभागिता करने का भी गौरव प्राप्त हुआ है / प्राचार्या जी ने डीन यूथ वैलफेयर श्रीमती नवरूप, को-डीन श्रीमती मीनू कोहली, कल्चरल इंचार्ज डॉ. आशमीन, एडवाइजर श्रीमती वीना अरोड़ा, क्विज इंचार्ज श्रीमती बीनू गुप्ता व लिटरेरी इंचार्ज डॉ. रमनीता सैनी शारदा व श्रीमती कुलजीत कौर को बधाई दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
HMV lifted the Literary Trophy in Inter-Zonal Youth Festival






































