.
.
Terrible road accident occurred in Jalandhar Pregnant woman and her husband seriously injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर-अमृतसर हाईवे पर स्थित सर्व मल्टिप्लेक्स पुल पर 2 गाड़ियों की आपस में भीषण टक्कर हो जाने का एक मामला सामने आया है जहां कार चालक व उसकी पत्नी जोकि कुछ महीनों की गर्भवती थी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिन्हें पास ही के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है /
..
जानकारी के अनुसार कार चालक अपनी गर्भवती महिला के साथ किसी काम से कहीं जा रहा था कि रास्ते में यह हादसा हो गया / दोनों घायलों को पास ही के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया / बताया जा रहा है कि यह हादसा रॉन्ग साइड से आ रही एक कार की वजह से हुआ है /
..
आपको बता दें नेशनल हाईवे ने कई जगह पर अवैध कट बंद किए हैं जिसके बाद अभी भी कार चालक उसी कट से निकलने की जुगत में वहां तक पहुंचते हैं और फ़िर रास्ता बंद होने पर वापिस रॉन्ग साइड का रास्ता अपना लेते हैं जिस कारण हादसों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है आने वाले समय में जैसे-जैसे धुंध बढ़ेगी ऐसे हादसों का इजाफा होना और भी बढ़ सकता है इसके लिए स्थानीय प्रशासन को कुछ खास इंतजाम कर ऐसी घटनाओं को रोकने कि कोशिश करनी चाहिये /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Terrible road accident occurred in Jalandhar Pregnant woman and her husband seriously injured

































