.
Jalandhar Rural Police 4 smugglers arrested with weapons and heroin Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर देहाती पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने चार नशा तस्करों को हथियारों और हैरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया / इस दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने प्रैस वार्ता के दौरान बताया कि आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, जगदीश सिंह पुत्र निंदर सिंह, हीरालाल पुत्र भजनलाल व धर्मेंद्र राम पुत्र जोगिंदर राम के तौर पर हुई है /
..
उन्होंने यह भी बताया कि जब गांव सैदपुर चिड़ी के निकट पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी तो इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को शक के आधार पर जब रोका गया तो उनसे चैकिंग के दौरान उनके बैग से 900 ग्राम हैरोइन, एक पिस्तौल, तीन जिंदा रौंद बरामद हुए / जब पुलिस कर्मियों ने जगदीश सिंह की तलाशी ली तो उससे 200 ग्राम हैरोइन बरामद हुई /
..
उन्होंने यह भी बताया कि इसी तरह अड्डा अमानतपुर के पास विधिपुर के निकट पुलिस की नाकाबंदी को देखकर एक मोटरसाईकल सवार दो युवक जब वापिस जाने लगे तो वह गिर गए / इस दौरान जब पुलिस मुलाजिमों ने उनको भागकर पकड़ा तो उनके बास से तलाशी के दौरान एक पिस्तौल 32 बोर और 5 जिंदा रोंद बरामद हुए / यही नहीं जब मोटरसाइकिल की टूल किट की तलाशी ली गई तो उसमें से 50 ग्राम हैरोइन पुलिस को बरामद हुई / फ़िलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली करवाई शुरू कर दी है /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar Rural Police 4 smugglers arrested with weapons and heroin Punjab































