.
कॉलेज के प्रिंसिपल समरा ने खड़ जा रकाने तेरे शोंकी जट्ट नू नी हथ मूंछआं…पर डाला भंगड़ा,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : लायलपुर खालसा कॉलेज में एलुमिनाई मीट का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा और प्रोफेसरों का भंगड़ा मुख्य रुप से आकर्षण का केन्द्र रहा / उन्होंने प्रसिद्ध सिंगर दिलजीत दोसांझ के बहुचर्चित गीत हो खड़ जा रकाने तेरे शोंकी जट्ट नू नी हथ मूंछआं ते तां मार लैन दे तथा हरभजन मान के गीत उचियां लंबिया टालिया ओ बेलिया विच वे बगे दरिया इत्यादि गीतों पर शानदार स्टेज परफॉर्मेंस दी /
..
इस परफॉर्मेंस में स्टेज पर प्रिंसिपल डॉ. समरा के साथ प्रो. गगनदीप सिंह, प्रो. हरजिंदर सिंह, प्रो. तरसेम सिंह, प्रो. मनीष गोयल, प्रो. गुलजार सिंह, प्रो. अमृतपाल सिंह, प्रो. सुरिंदरपाल मंड, प्रो. पलविंदर सिंह, प्रिंसिपल के पीए सुरिंदर इत्यादि नजर आए / प्रिंसिपल और अध्यापकों की ऐसी बेहतरीन परफॉर्मेंस देखकर पूर्व विद्यार्थियों ने सीटियां बजाई /
..
यह प्रोग्राम गवर्निंग काउंसिल के पूर्व प्रधान स्व. बलबीर सिंह के 81वें जन्मदिवस को समर्पित था / इस अवसर पर गवर्निंग काउंसिल की प्रधान बलबीर कौर और संयुक्त सचिव जसपाल सिंह वड़ैच मौजूद थे / कार्यक्रम की शुरुआत में प्रो. रूपाली, अमनदीप और गुरजिंदर कौर ने नी अज्ज कोई साड्डे वेहड़े आया, लख-लख खुशियां नाल ले आया गीत गाकर सभी का स्वागत किया गया /
.वहीं महिला शिक्षकों में प्रो. अरुणजीत कौर, प्रो. जसरीन, प्रो. गीतांजलि मोदगिल, प्रो. पतवंत कौर, प्रो. सुमन चोपड़ा, प्रो. मनमीत, प्रो. हरपिंदर कौर आदि ने मैं वारी में वारी मेरी सोनिए, बोले नी पपीहा बोले, गिद्दे विच जद मैं नचा सूरज वी मत्था टेक दा और नी मैं कम धंदे सारे छड्ड के तेरी वंग दा लेलां नाप गीतों पर गिद्दे की शानदार प्रस्तुति दी /
.
पूर्व विद्यार्थी वर्षों बाद अपने दोस्तों से मिलने के लिए कॉलेज परिसर में इकट्ठे हुए तो उनकी बुहत सारी पुराने यादें ताजा हो गई / प्रोग्राम में कॉलेज के फैसलाबाद (अब पाकिस्तान) से लेकर जालंधर में स्थापना और उसके बाद के सफर को कोरियोग्राफी के जरिए दिखाया गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
alumni meet 2019 in lyallpur khalsa college jalandhar































