.
jharkhand the soldier who came on election duty first shot the company commander then shot himself know the reason
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ रांची : झारखंड की राजधानी रांची में एक बड़ा मामला सामने आया है / रांची के खेलगांव में मौजूद CRPF कैंप में आज सुबह कंपनी कमांडर सहित एक जवान की मौत हो गई है / दरअसल, सोमवार की सुबह कंपनी कमांडर और सीआरपीएफ जवान के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद सिपाही ने कंपनी कमांडर को पहले गोली मारी फिर खुद को भी गोली मार कर जान दे दी / दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है /
..
इस गोलीबारी में 2 अन्य जवानों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया / घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा / घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में शुरू कर दी है / बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी के जवान झारखंड में चुनाव ड्यूटी पर तैनात हैं /
.इन जवानों को रांची के खेलगांव स्टेडियम में ठहराया गया है / इस दौरान आपसी विवाद में जवान विक्रम राजवाड़े ने कंपनी कमांडर मेला राम कुर्रे को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई / इस दौरान बीचबचाव करने पहुंचे दो जवान भी घायल हो गए / रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे खेल गांव परिसर में हुई, जहां इन जवानों को द्वितीय चरण के मतदान के बाद ठहराया गया था /
.उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कंपनी कमांडर और जवान में किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद गुस्से में जवान ने अपने हथियार से कंपनी कमांडर को गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई / इस घटना के बाद जवान ने अपने हथियार से स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली / गोलीबारी की इस घटना में दो अन्य जवानों को छर्रे लगे हैं और उन्हें घायल स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है / उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है / गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद इसके वास्तविक कारणों की जानकारी हो सकेगी /
..
आपको बता दें कि चार दिसंबर को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आईटीबीपी कैंप में जवान रहमान खान ने साथियों पर फायरिंग कर दी थी / इसमें चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन जवान घायल हो गए थे / बाद में रहमान ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jharkhand the soldier who came on election duty first shot the company commander then shot himself know the reason



































