.
.
woman killed by high speed car Moga Punjab terrible accident like Hoshiarpur happened Again
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ मोगा : पंजाब के मोगा से एक दर्दनाक हादसा हो जाने का मामला सामने आया है / यह हादसा उस हादसे को याद करवा गया जैसा बीते कुछ समय पहले होशियारपुर में हुआ था / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संत गुलाब सिंह नगर चडि़क रोड पर पैदल जा रही महिला को तेज रफ्तार एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई /
..
इस हादसे की एक सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कैसे एक महिला हाथ में बर्तन पकड़े हुए सड़क किनारे जा रही है और इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने महिला को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि महिला हवा में उछलती हुई सड़क पर जा गिरी /
..
इस दौरान दूसरी महिला राहगीरों के पास से मदद मांगती है परन्तु कोई उसकी मदद के लिए नहीं रुकता और राहगीर इस खौफनाक मंजर को देखकर जाते रहे / मृतक महिला की पहचान कुलदीप कौर उम्र 52 साल के तौर पर हुई है / आपको बता दें कि मृतक कुलदीप कौर पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह की पत्नी के पी.ए. कुलवंत सिंह की मां है /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
woman killed by high speed car Moga Punjab terrible accident like Hoshiarpur happened Again

































