.
encounter post mortem of dead bodies of accused will be done hyderabad
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हैदराबाद : हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप करने के सभी आरोपियों के एनकाउंटर की सच्चाई का पता लगाने के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट ने चारों शवों का फिर से पोस्टमार्टम कराने के आदेश जारी कर दिए हैं / आपको बता दें कि चारों आरोपियों का पहला पोस्टमार्टम 6 दिसंबर को महबूबनगर जिले के गांधी अस्पताल में किया गया था /
..
एनकाउंटर में आरोपियों के मारे जाने के बाद कोर्ट ने आरोपियों के शवों को सुरक्षित रखने का आदेश दिया था / जिसके बाद से शवों को सुरक्षित रखा गया है / इन सब के बीच हैदराबाद के गांधी अस्पताल के वरिष्ठ मेडिकल ऑफिसर ने चिंता जताई थी कि शवों को लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रखा जा सकेगा / अस्पताल प्रशासन ने अदालत से मांग की थी कि वह शवों के संबंध में कोई निर्देश दे /
.अदालत ने इससे पहले मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि एनकाउंटर से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए दिल्ली की विशेषज्ञ टीम एक बार फिर शवों का पोस्टमार्टम कर सकती है, हालांकि उन्होंने कहा था कि इसके लिए अस्पताल के अधिकारियों से शवों की स्थिति के बारे में पूछा गया है /
..
कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए एनकाउंटर में मारे से चारों आरोपियों के शवों को दोबारा पोस्टमार्टम करने के आदेश जारी कर दिए / बता दें, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एनकांउटर मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है / आयोग में बॉम्बे हाई कोर्ट की रिटायर जज रेखा बलदोटा और सीबीआई के पूर्व निदेशक कार्तिकेयन शामिल हैं / जांच आयोग 6 महीने में अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
encounter post mortem of dead bodies of accused will be done hyderabad






































