.
married woman suicide Jalandhar Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते संतोखपुरा इलाके में स्थित नीवी आबादी में तीन महीने पहले शादी कर आई विवाहिता ने आज संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा कर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के ससुराल वाले विवाह के बाद से दहेज को लेकर उसे काफी परेशान करते थे / गत दिवस मृतक नवदीप कौर पुत्री दर्शन सिंह इसी क्लेश के चलते अपने मायके घर आई हुई थी / मंगलवार को नवदीप ने अपने कमरे के पंखे से चुन्नी बांध कर सुसाइड कर लिया /
..
नवदीप के परिजनों ने शव लटकता देखा तो घर से चीखों की आवाजें सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए / सूचना मिलते है थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है / तीन माह पहले नवदीप का विवाह फगवाड़ा के रहने वाले शमशेर सिंह साथ हुआ था / मृतका के परिजनों ने शमशेर व नवदीप की सास के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है / पुलिस मामले की जांच में जुटी है /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
married woman suicide Jalandhar Punjab






































