.
technical failure in army helicopter pilot landed in field no known harm Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ रोपड़ : सेना के एक हेलिकॉप्टर में गुरुवार सुबह कोई तकनीकी खराबी आ गई, जिसे पायलट ने बड़ी सूझ-बूझ के साथ सुरक्षित लैंड कराया है / यह हेलिकॉप्टर रोपड़ जिले के कुराली इलाके में स्थित गांव बन माजरा के एक खेत में उतारा गया है / गनीमत रही कि किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ / इस लैंडिंग को सेना के अधिकारी ट्रेनिंग का हिस्सा बता रहे हैं /
..
घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब गांव बन माजरा के खेतों में अचानक एक हेलीकॉप्टर उतरता दिखाई दिया / किसी अनहोनी की आशंका के चलते खेतों में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई, लेकिन गनीमत रही कि ऐसा कुछ नहीं हुआ /
.पता चला है कि सेना के एक हेलिकॉप्टर ने 3 अफसरों को लेकर पटियाला से पठानकोट के लिए उड़ान भरी / जब यहां रोपड़ के कुराली इलाके से गुजर रहा था तो अचानक इसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई / इसके बाद पायलट ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए हेलिकॉप्टर को सुरक्षित ढंग से इमरजेंसी लैंड कराया /
.सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए रोपड़ के डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि उन्हें किसी तकनीकी खराबी के चलते एक आर्मी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिली थी / हालांकि, इसमें सवार सैन्य अधिकारियों का कहना है कि यह एक ट्रेनिंग का जरूरी हिस्सा है / वहीं, दूसरी ओर मदद के लिए दूसरा हेलिकॉप्टर भी मंगवाया गया है, जो यहां पहुंच चुका है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
technical failure in army helicopter pilot landed in field no known harm Punjab




































