.
Five workers of Rana Sugar Mill died in terrible road accident Three serious Rampur of Uttar Pradesh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ रामपुर : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ / यहां बोलेरो और बरात की बस में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई / टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए /
..
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया / वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है / जानकारी के मुताबिक, हादसा रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के ढकिया मार्ग पर हुआ है /
..
आपको बता दें कि राणा शुगर मिल के कर्मचारी गन्ना की अवैध आवाजाही रोकने के लिए ढकिया मार्ग पर पेट्रोलिंग कर रहे थे / इसी दौरान उनकी बोलेरो की टक्कर बरात की बस से हो गई / टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Five workers of Rana Sugar Mill died in terrible road accident Three serious Rampur of Uttar Pradesh






































