.
Order issued for shops selling sweets When did you make your dessert India
ट्रे पर लिखना होगा कब बनाई थी अपने मिठाई,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली / जयपुर : मिठाई की दुकान पर अब शो-केस में रखी मिठाई की ट्रे पर मैन्युफेक्चरिंग और बेस्ट बिफोर लिखना होगा / इसका साफ मतलब है कि ट्रे पर मिठाई कब बनाई और कब तक इसे खा सकते हैं / यह लिखना होगा /
..
यह निर्देश फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ने जारी किए हैं / पूरे देश में यह व्यवस्था एक जून से लागू होगी / फूड सेफ्टी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नए आदेश के तहत मिठाई कारोबारियों को अब शो-केस में मिठाई का नाम, दाम, कब बनाई गई और इसे कब तक इस्तेमाल किया जा सकता है /
..
यह सारी जानकारी शो-केस में रखी मिठाई की ट्रे पर डिस्प्ले करना होगा / अभी तक यह जानकारी मिठाई के डिब्बे या पैकिंग पर दर्ज होती थी, लेकिन खुले में बिकने वाला मावा और दूसरी मिठाइयां ट्रे में बेचते हैं / मिठाई की दुकान पर इस तरह की जानकारी नहीं लिखी होती है /
..
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि पहले व्यापरियों की गाइडलाइन की जानकारी दी जाएगी / साथ ही उनकी काउंसलिंग की जाएगी / इसके बाद समय-समय पर दुकानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा और मिठाइयों का सैम्पल लेकर जांच की जाएगी / यदि मिठाइयों में मिलावट निकली और गाइडलाइन के अनुसार मिठाई की जानकारी नहीं लिखी गई, तो दुकानों को सीज किया जाएगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Order issued for shops selling sweets When did you make your dessert India






































