.
Which shops will open and not open in Jalandhar from tomorrow Hear from the District Collector varinder kumar sharma Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील दिए जाने के बाद रेड जोन वाले कोरोना पोसिटिव प्रभावित जालंधर जिले के इलाकों में क्या खुलेगा, क्या नहीं, संबंधी देर शाम जिलाधीश ने आदेश जारी कर दिए हैं / इस दौरान जिलाधीश ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 7 से लेकर 11 बजे शहर में बाजार, मार्किट / कॉम्प्लेक्स / दुकानें व मॉल नगर निगम सीमा के बाहर छोटी दुकानें और फैक्ट्री खुल सकेंगी / इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की गाइड लाईन का पालन करना होगा /
.इस दौरान किसी भी तरह के मॉल्स व शोरूम नहीं खुल सकेंगे / इसके साथ ही मोहल्लों / कॉलोनियों में वहीं दुकानें खुलेंगी जिनके आसपास कोई और दुकान नहीं होगी / वहीं मोहल्लों में सैलून, ब्यूटी पार्लर व नाई की दुकान को खोलने के लिए पूरी तरह से रोक बरकरार रखी गया है / ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी उद्योग यानी नगर निगम / नगर कौंसिल / नगर पंचायतों की सीमा से बाहर हैं / सभी फोकल पॉइंट्स में, सभी इंडस्ट्रियल एरिया, औद्योगिक संपदाओं, औद्योगिक टाउनशिप और औद्योगिक क्लस्टर के क्षेत्राधिकार में स्थित इंडस्ट्री चल सकती हैं /
. .इनके खुलने का समय सुबह 7 से 9 बजे और शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच ही होगा / जिला जालंधर को उनके संचालन को फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन उन्हें समय समय पर जारी जिला प्रशासन की गाईड लाईन का पालन करना होगा / इन इलाकों में अगर कोई कोरोना पोसिटिव मिलता है तो इंडस्ट्री संचालक पर कार्यवाही होगी / इसके लिए इंडस्ट्री संचालक को एक एफिडेविट देना होगा /
.वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरों के लिए जीएम डीआईसी पास जारी करेंगे / इसके लिए सभी को पहचान पत्र जमा करना होगा / फैक्ट्री मालिक अपने मजदूरों की सूची जीएम डीआईसी को मुहैया करवाएंगे / उसी के आधार पर पास जारी होंगे / डीसी ने कहा कि मजदूर पैदल के साथ साइकिल से आ-जा सकते हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Which shops will open and not open in Jalandhar from tomorrow Hear from the District Collector varinder kumar sharma Punjab






































