.
hmc college girls bagged first 5 positions in msc (botany) jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : हंस राज महिला महाविद्यालय की एम.एस.सी. बॉटनी सेमेस्टर तीन की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में पहली पांच पोजीशन हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है / कुमारी हरलीन कौर ने 84.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, कुमारी रोहिणी खन्ना ने 83.7 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, कुमारी रमनदीप कौर ने 82.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा,
..
वहीं कुमारी विशालदीप कौर ने 81.3 प्रतिशत अंक लेकर चौथा तथा कुमारी अदिति शर्मा ने 80 प्रतिशत अंक लेकर पांचवा स्थान हासिल किया / एम.एस.सी. बॉटनी सेमेस्टर तीन की 21 छात्राएं 70 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर पास हुई / सभी छात्राओं ने प्रथम डिवीजन हासिल की /
..
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी एवं और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्षा डॉ. अंजना भाटिया, डॉ. श्वेता चौहान, डॉ. नितिका कपूर, डॉ. शुचि, रमनदीप कौर व हरप्रीत कौर ने भी छात्राओं को बधाई दी /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
hmc college girls bagged first 5 positions in msc (botany) jalandhar






































