wajid khan funeral laid to rest in versova cemetery next to irrfan bollywood Mumbai
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ नई दिल्ली : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान (Wajid Khan) का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया / मशहूर सिंगर ने बीते रविवार को दुनिया को अलविदा कह दिया उनके निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में है /
.प्रियंका चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, वरुण धवन, रवीना टंडन और कई कलाकारों ने वाजिद खान के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाजिद खान को आज सुबह वर्सोवा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया / इस कब्रिस्तान में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान को भी सुपुर्द-ए-खाक किया गया था /
वाजिद खान (Wajid Khan) के अंतिम दर्शन से जुड़ी कुछ तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है, जिसमें उनके भाई साजिद खान नजर आ रहे हैं / उनकी अंतिम विदाई से जुड़ी यह फोटो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की है / फोटो में उनके भाई की आंखे भी नम नजर आ रही हैं / इसके अलावा एक वीडियो भी सबका खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें आदित्य पंचोली भी नजर आ रहे हैं /
.वाजिद खान के निधन की वजह उनके किडनी की समस्या बताई जा रही है / वह चेंबूर के सुराना सेतिया हॉस्पिटल में करीब 2 महीने से एडमिट थे / इसके साथ की इलाज के दौरान उनका कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया था / बताया जा रहा है कि सिंगर करीब एक हफ्ते से कोरोना पॉजिटिव थे /
.आपको बता दें कि बॉलीवुड में साजिद-वाजिद (Sajid-Wajid) की जोड़ी काफी मशहूर थी / उन्होंने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के लिए संगीत दिया था / 1999 में, उन्होंने सोनू निगम की एल्बम ‘दीवाना’ के लिए संगीत दिया, जिसमें “दीवाना तेरा”, “अब मुझे रात दिन” और “इस कदर प्यार है” जैसे गाने शामिल थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
wajid khan funeral laid to rest in versova cemetery next to irrfan bollywood Mumbai




































