locust party attacked in bahk khas village of fazilka Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ फाजिल्का : पंजाब के फाजिल्का से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के सरहदी गांव बहक खास में देर रात टिड्डी दल ने दस्तक दे दी है जिससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव बहक खास के किसानों ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में लगभग 9 एकड़ जगह में पशुओं के लिए हरे चारे की बुवाई की है, जिसमें उन्होंने बीती शाम को कुछ अजीब किस्म के जानवरों की हलचल देखी जोकि पशुओं के लिए लगाए गए हरे चारे पर बैठकर चारा खा गया /
इस संबंध में उन्होंने कृषि विभाग व टिड्डी दल के लिए बनाई गई टीम के अधिकारी परमिंदर धंजू को भी जानकारी दे दी है पर टिड्डी दल का प्रकोप बढ़ता गया जिससे बचाव के लिए उन्होंने अपने लैवल पर ही हरे चारे पर स्प्रे शुरू कर दी जिससे 9 एकड़ में लगाए गए हरे चारे में 2 एकड़ चारे का भारी नुकसान हो गया /
.उन्होंने बताया कि 7 एकड़ में भी नुकसान हुआ है लेकिन इस पर स्प्रे करने की वजह से इस पर काबू पा लिया गया पर विभाग की तरफ से किसी भी अधिकारी ने ने उनकी सुध नहीं ली / वहीं कृषि विभाग व जिला प्रशासन की तरफ से टिड्डी दल से निपटने के लिए अलग-अलग तरह की टीमें बनाने के दावे किए जा रहे हैं पर इसके विपरीत जमीनी स्तर पर किसानों को किसी भी तरह की कोई भी सहूलत नहीं मिल रही है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
locust party attacked in bahk khas village of fazilka Punjab




































