Unscrupulous robbers looted the Kala Mandir store at gunpoint amidst the strict surveillance of the police Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जिला जालंधर जहां कमिश्नरेट पुलिस के अधीन कई डीजीपी जिले की सुरक्षा को चाक-चौबन रखें के लिए अपने निचले स्तर के अधिकारीयों जिनमें कई एसीपी कई एसएचओ लगे हुए हैं के बीच आज शाम के समय लुटेरों ने सुरक्षा को तार-तार करते हुए एक दूकान में बंदूक की नोक पर लूटपाट की और पुलिस की आँख के नीचे भागने में भी कामयाब हो गए /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भीड़भाड़ वाले रैनक बाजार में स्थित कला मंदिर नाम से प्रसिद्ध एक दुकान पर पिस्तौल पकड़े लुटेरे ने बड़ी लूट को अंजाम दिया और मौके से भागने में कामयाब हो गया, जिसके दुकान से जाते ही पुरे बाजार के सनसनी फैल गई है /
इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जाँच में जुट गई / पुलिस ने इस दौरान सिर्फ इतना बताया कि जो सीसीटीवी फुटेज उन्होंने देखी है उसमें लूट करने वाले आरोपी ने हाथ में पिस्तौल पकड़ी हुई थी और एक युवक दुकान के बाहर खड़ा है /
.वहीं इस दौरान कला मंदिर के मालिकों ने पुलिस को इतना ही बताया की दुकान के अंदर घुसे युवक ने आते ही पिस्तौल तान दी और पांच हजार रुपए लूट लिए और उसका अन्य साथी जो दूकान के बाहर खड़ा था और लूट को अंजाम देखर भागने में कामयाब हो गए /
.वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है की दुकानदार और उक्त युवक जिनको लुटेरे बताया जा रहा है वह आपस में एक दूसरे को जानते थे, लेकिन आज जो हुआ वह उनके बीच काफी समय से पैसों को लेन-देन के चल रहे विवाद के कारण हुआ हो सकता है / फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से साफ़ मना कर दिया है और जाँच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है / फिलहाल इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Unscrupulous robbers looted the Kala Mandir store at gunpoint amidst the strict surveillance of the police Jalandhar




































