KMV Organises Free Online Classes on Career in Banking
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, ऑटोनोमस कॉलेज, जालंधर के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स की तरफ से करियर इन बैंकिंग विषय पर मुफ्त ऑनलाइन क्लासेस का आयोजन किया गया / विद्यार्थियों को बैंकिंग सर्विस के लिए तैयार करने के उद्देश्य के साथ आयोजित हुई /
.इन क्लासेस में विभिन्न विभाग और शिक्षा के अलग-अलग क्षेत्रों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया, पूरी तरह से रोजगर्न मुख परिवर्ती पर आधारित यह प्रोग्राम में विद्यार्थियों को बैंकिंग के क्षेत्र में रोजगार के मौकों के लिए तैयार करने के लिए एक अहम कदम रहा /
केएमवी में इकोनॉमिक्स विभाग के द्वारा चलाए जा रहे बीएससी इकोनॉमिक्स प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों के लिए बैंकिंग एक एडिशनल / ऑप्शनल विषय के तौर पर पड़ाए जाने का पूरा प्रबंध है ताकी उन्हें रोजगार की जरूरत अनुसार तैयार किया जा सके /
.इन क्लासेस के दौरान इकोनॉमिक्स विभाग से श्रीमती अमनप्रीत खुराना ने सभी प्रतिभागियों को भारत में बैंकिंग के इतिहास और विकास से विस्तारपूर्वक परिचित करवाते हुए बैंकिंग की मूल अबधरनाओ से परिचित करवाने के साथ-साथ पुरानी बैंकों का आज के समय में बैंकिंग क्षेत्र में औरों से आगे रहने के संबंध भी चर्चा की /
.इसके अलावा इसी विभाग से डॉ जितेंद्र पाल ने प्रतिभागियों को ब्याज की अलग-अलग दरों के संबंध जानकारी प्रदान की / मैडम रजविंदर कौर ने विद्यार्थियों को मुकाबले की परीक्षाओं के लिए जरूरी लॉजिकल रीजनिंग के आसान हल से वाकिफ करवाया /
विद्यालय प्रिंसिपल प्रोफेसर अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इन क्लासेस के सफल आयोजन के लिए समूह इकोनॉमिक्स विभाग को मुबारकबाद देते हुए कहा इस प्रोग्राम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रदान की गई जानकारी उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Organises Free Online Classes on Career in Banking




































